पाना-चाबी की फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, दम घुटने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया. पाना-चाबी बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस का रिसाव होने से वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में पिता और पुत्र समेत तीन की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

संभलने का मौका तक नहीं मिला


जानकारी के मुताबिक, मजदूर रोज की तरह सोमवार की सुबह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे. उसी समय गैस पाइपलाइन में अचानक रिसाव शुरु हो गया. जिसके बाद थोड़ी देर में ही जहरीली गैस पूरे फैक्टरी में फैल गई. जिससे वे लोग इस जहरीली गैस के चपेट में आ गए और बाहर निकलने का मौका तक नही मिला. आंखों में असहनीय जलन और सांस लेने में तकलीफ के कारण कई कर्मचारी मौके पर ही निढाल होकर गिर पड़े.

जांच में जुटा प्रशासन, कारणों की तलाश

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *