Punjab: पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मारा गया. जानकारी के मुताबिक दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति की पहचान इंद्रजीत के रूप में की है. आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह को गोली लगी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस फायरिंग में आरोपी रणजीत सिंह ढेर हो गया. पुलिस ने पहले ही एक आरोपी दिलावर सिंह निवासी गांव अलीनंगल को गिरफ्तार किया है. जबकि तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह निवासी गांव आधियां की तलाश की जा रही है. यह मुठभेड़ बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में हुई.
फायरिंग में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जख्मी
पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले अलीनंगल के दिलावर सिंह को पकड़ा गया था. उससे पूछताछ के दौरान ही आधियां गांव के रणजीत और इंद्रजीत का नाम पता चला था. जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पीछा कर रही थी. पुलिस आरोपी रणजीत सिंह को पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई.
दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में थे वांछित
गुरदासपुर के गांव आधियां पुलिस चौकी में 22 फरवरी को होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना तब प्रकाश में आई जब अधियान गांव के सरपंच कमलजीत सिंह चेक पोस्ट पर पहुंचे और उन्हें मृत पाया. सरपंच ने पहले दोरांगला एसएचओ को फोन कर बताया था कि दोनों पुलिसकर्मी उनके फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं. सुबह करीब 8:15 बजे जब सरपंच चेक पोस्ट पहुंचे, तो उन्होंने दोनों कर्मचारियों को मृत पाया, उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे. जिस इलाके में शव मिले , वह हेरोइन तस्करी और सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार गिराए जाने के लिए संवेदनशील माना जाता है.
इसे भी पढ़ें:-विधवा-दिव्यांगों को पेंशन के साथ मिलेगा आयुष्मान कवर, रेखा सरकार के ऐलान से चमकी 5.5 लाख परिवारों की किस्मत