Punjab: पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत गांव कोतलपुर के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वही दो अन्य की हालत नाजूक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुबह हाईवे से गुजर रही प्राइवेट बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और बस को आग के हवाले कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।