Chitrakoot: सोमवती अमावस्या आज, 8 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई आस्था की डुबकी

Chitrakoot: उत्‍तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सावन माह की सोमवती अमावस्या पर आठ लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में आस्‍था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही भगवान मतगणना स्वामी का जलाभिषेक कर भगवान कामतानाथ की परिक्रमा की। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से पूष्‍प वर्षा की गई। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोग घरों की छतों पर खड़े रहे।

श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन की इस व्यवस्था को सराहा। पूरा मेला क्षेत्र तीर्थ यात्रियों से खचाखच भरा रहा। इसके चलते कई स्थानों पर जाम की भी स्थिति हो गई। कड़ी मशक्‍कत के बाद जाम हटाया गया और  मेला क्षेत्र को पूरी तरह से वनवे किया गया है। इसके बावजूद कई जगह जाम लगा। यहां के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला लगातार मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *