Gorakhpur: सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण, जल संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन पर दिया जोर

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सुर्यकण्ड धाम नगर में 4.52 करोड़ की लागत से बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इस समारोह के दौरान मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन, स्मार्ट सिटी की अवधारणा और नागरिक सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न संकटों से निपटने के लिए नदियों के पुनर्जीवन और पौधारोपण अभियान को जरूरी बताया।

जल संकट के लिए नदियों के पुनर्जीवन और पौधारोपण अभियान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नदियां कभी हमारे जीवन की धमनियों के समान थीं, लेकिन आज वे लुप्त होती जा रही हैं। अगर समय रहते इन्हें पुनर्जीवित नहीं किया गया, तो आने वाले समय में जल संकट एक बड़ी चुनौती बन सकता है। उन्होने कहा कि नदियों के कैचमेंट एरिया में बड़े पैमाने पर पौधारोपण जरूरी है। एक पेड़ मां के नाम अभियान को भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बताते हुए उन्होंने इसे अपनाने की अपील की। यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह अभियान न केवल पर्यावरण रक्षा बल्कि हमारी संस्कृति और पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक भी बनाया जा  सकता है।

नेचुरल ट्रीटमेंट की व्यवस्था से जलभराव की समस्या का समाधान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि बारिश से पहले शहर के सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और नालों के नेचुरल ट्रीटमेंट की व्यवस्था से जलभराव की समस्या का समाधान संभव है। तकिया घाट पर किए गए प्रयोग को उन्होंने अन्य जगहों के लिए उदाहरण बताया।

कल्याण मंडपम जैसी जनसुविधा शुरू

उन्होने बताया कि गोरखपुर नगर निगम प्रदेश का पहला ऐसा नगर निगम है, जिसने “कल्याण मंडपम” जैसी जनसुविधा शुरू की। उन्होंने कहा कि आमजन के लिए ₹11,000 या ₹25,000 में मांगलिक कार्यक्रमों की जगह उपलब्ध कराने की यह व्यवस्था एक सामाजिक समानता की दिशा में कदम है। गोरखपुर में सात कल्याण मंडपम बन रहे हैं जिनमें एक लोकार्पित हो चुका है। दूसरा आज लोकार्पित हुआ पांच अन्य निर्माणाधीन हैं।

पूर्ण होगा। उन्होंने शहरवासियों को कल्याण मंडपम सहित सभी योजनाओं का लाभ उठाने और स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, और स्मार्ट गोरखपुर के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir: 130 साल का सपना हुआ पूरा, PM मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *