Gorakhpur: 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस के नाम, संस्कृति मंत्रालय का ऐलान

Gorakhpur: साल 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस, गोरखपुर को दिया जाएगा। इसकी जानकारी संस्‍कृ‍ति मंत्रालय द्वारा दी गई। बता दें कि गांधी शांति पुरस्कार महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी द्वारा बनाए आदर्शों को श्रद्धांजलि के रूप में दिया जाता है। ये 1995 में भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है। गांधी शांति पुरस्कार में 1 करोड़ रुपये की राशि के साथ एक प्रशस्ति पत्र के साथ और भी कई चीजें दी जाती हैं। संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी ने आज सर्वसम्मति से गीता प्रेस, गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार के रूप में चुनने का फैसला किया।  ये पुरस्कार अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों के माध्यम से राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

ये संगठन भी गांधी शांति पुरस्कार से है पुरस्‍कृत
बताते चलें कि इससे पहले गांधी शांति पुरस्कार इसरो, रामकृष्ण मिशन, बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक, विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी, अक्षय पात्र, बेंगलुरु, एकल अभियान ट्रस्ट, भारत और सुलभ इंटरनेशनल, नई दिल्ली जैसे संगठनों को भी दिया जा चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *