Agra news: ईदगाह स्टेशन का बदला नाम, आगरा सेंट्रल स्टेशन के नाम से होगा विख्यात

Agra railway station news updates: आगरा कैंट, आगरा फोर्ट के बाद शहर में ईदगाह रेलवे स्‍टेशन को तीसरे बड़े स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए तेजी काम किया जा रहा है। आगरा फोर्ट से ईदगाह तक सिंगिल रेल लाइन है। जो कि अब ईदगाह से बांदीकुई के बीच डबल रेल लाइन बनेगा। डबल रेल लाइन बनने के बाद ईदगाह रेलवे स्टेशन की उपयोगिता बढ़ जाएगी।

आगरा फोर्ट स्टेशन पर जगह की किल्लत को देखते हुए ईदगाह स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं, इसके साथ ही इस रेलवे स्‍टेशन के नाम बदलने को लेकर हो रही चर्चा में इसका नाम बदलकर अब आगरा सेंट्रल स्टेशन रखा जाएगा।

आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विकास के साथ-साथ अधिक ट्रेनों का ठहराव व आगरा फोर्ट से चलने वाली ट्रेनों का संचालन भी ईदगाह से करने की योजना है। शहर के बीचोंबीच स्थित स्टेशन के हालत सुधरने से रेलवे को अपनी आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। पुलिस लाइन के पास स्थित ईदगाह रेलवे स्टेशन अब रेल प्रशासन के सुधार एजेंडे में शामिल है।

विकास का पूरा खाका तैयार

आगरा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप का कहना है कि रेल प्रशासन लगातार स्टेशनों के विकास पर काम कर रहा है। आगरा शहर में ईदगाह स्टेशन इसके लिए मुफीद है। विकास का पूरा खाका तैयार कराया गया है। फिलहाल ईदगाह रेलवे स्टेशन पर केवल एक फुटओवर ब्रिज, तीन प्लेटफार्म, दो एंट्री गेट हैं। स्टेशन की करीब आधे शहर को कवर कर सकता है। देश के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ने वाली लाइन गुजरती है। यहां पर एस्केलेटर, लिफ्ट, अतिरिक्त एफओबी, वाटर एटीएम, एसी वेटिंग रूम, क्लॉक रूम, खानपान स्टॉल में बढ़ोतरी होगी।

स्‍टेशन पर अधिक ट्रेनों का होगा ठहराव

फिलहाल स्टेशन पर कुछ ही एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। बाकी आधा दर्जन पैसेंजर/ ईएमयू/ डीएमयू रुकती हैं। स्टेशन के विकास के साथ-साथ यहां पर अधिक ट्रेनों का ठहराव, आगरा फोर्ट से चलने वाली कुछ ट्रेनों को ईदगाह स्टेशन से चलाने की तैयारी होगी। रेलवे का मकसद स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ाना है। डीआरएम, आनंद स्वरूप ने कहा कि ईदगाह स्टेशन के विकास का खाका खींचा है। उस पर अमल के लिए तेजी से काम चल रहा है। स्टेशन का नाम आगरा सेंट्रल भी करने का प्रस्ताव है। भविष्य में स्टेशन बदला हुआ नजर आएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *