60 हजार नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे अमित शाह, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

UP: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए 60244 अभ्यर्थियों को 15 जून को नियुक्ति दिया जाएगा। यह कार्यक्रम लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगा। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए मौके का दौरा किया। 

50 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे अमित शाह

अमित शाह 15 जून को दोपहर करीब 12:05 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और करीब 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। डीजीपी मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, 50 कांस्टेबलों को गृह मंत्री अमित शाह नियुक्ति पत्र देंगे। इस कार्यक्रम में केवल उम्मीदवारों को ही आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि वह करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

12 हजार से ज्यादा महिलाएं हुई हैं चयनित

यूपी पुलिस में 60244 कांस्टेबल पद पर सीधी भर्ती हुई थी। इसमें 12048 महिलाएं कांस्टेबल पद चयनित हुई हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्रदेश के 67 जनपदों में 1174 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।

अगस्त 2024 में आयोजित हुआ लिखित परीक्षा

यूपी पुलिस भर्ती में 60,000 पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रश्नपत्र लीक होने के बाद पिछली निदेशक रेणुका मिश्रा को हटाए जाने के बाद यूपीपीआरपीबी के निदेशक राजीव कृष्ण के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। राज्य सरकार ने 24 फरवरी को लिखित परीक्षा रद्द कर दी थी और छह महीने के भीतर फिर से आयोजित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में आयोजित की गई थी।

इसे भी पढ़ें:-आज दोपहर होगी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विमान हादसे की मिलेगी पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *