UP News: सीएम योगी ने आरक्षी पद पर चयनित खिलाड़ियों को दिए नियुक्तिपत्र

Lucknow: सीएम योगी आदित्‍यनाथ खिलाड़ी कोटे से चयनित पुलिस नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोकभवन सभागार में किया गया। इस मौके पर डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक, खेल एवं कल्‍याण राज्‍यमंत्री गिरीश चंद्र भी मौजूद रहे।

वितरण समारोह में सीएम योगी ने अपने संबो‍धन में कहा कि वर्तमान नियुक्ति में महिलाओं ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। ये महिलाओं के 20 फीसद कोटे से काफी ज्यादा है। प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए तमाम कदम उठा रही है। गांव में खेल का मैदान, विकास खंड में मिनी स्टेडियम और जिले में स्टेडियम बना रहे हैं। युवा कल्याण विभाग इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा। प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वालों और हिस्सा लेने वालों को नगद पुरस्कार दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि अनुशासन के बिना सफलता नहीं मिलती है। टीम वर्क से ही विपक्षी को मात दी जा सकती है। हम 150 रिटायर्ड खिलाड़ियों को कोच बना रहे हैं। उनको 1.50 लाख रुपए मानदेय देंगे। यूपी पुलिस को अब देश भर में खेल प्रतियोगिता में अग्रणी रहना है। खेलो इंडिया से बड़ा बदलाव आया है। किसी भी खिलाड़ी का जीवन चुनौतीपूर्ण होता है। खिलाड़ी के साथ देश, प्रदेश, जिला और मोहल्ले का नाम भी रोशन होता है। हमने कार्मिक विभाग के शासनादेश में संशोधन कर खिलाड़ियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आसान बनाया।

वितरण समारोह के दौरान उपमुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि खेल कोटे से इतनी नियुक्तियां कभी नहीं हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। पहली बार प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। पहले पदक विजेताओं को नौकरी देने की कोई व्यवस्था नहीं थी। मुख्यमंत्री के निर्देशन में खेल नीति बनाई गई। जल्द खेल सारथी एप लांच कर रहे, इससे सारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *