Agriculture News: गर्मियों के मौसम में किसान कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लिए शॉर्ट ड्यूरेशन सब्जियों की खेती कर सकते हैं. ऐसी सब्जियां मात्र 40 दिनों में तैयार हो जाती हैं और बाजार में अच्छी कीमत दिलाती हैं. सही बीज चयन, समय पर सिंचाई और संतुलित खाद के उपयोग से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. यह खेती कम लागत में अधिक लाभ देने वाली साबित हो रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में इन सब्जियों की मांग अधिक रहती है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलते हैं और उनकी आय में वृद्धि होती है.
कम समय में तैयार होने वाली फसलें
गर्मियों के इस शॉर्ट-टर्म बिजनेस प्लान में खीरा और ककड़ी सबसे आगे हैं. ये ऐसी फसलें हैं जिन्हें बहुत ज्यादा खाद या कीटनाशकों की जरूरत नहीं पड़ती और ये बहुत तेजी से फैलती हैं.
- खीरे की कई आधुनिक किस्में तो ऐसी हैं जो 40 दिन के आसपास फल देना शुरू कर देती हैं.
- इसी तरह लौकी और तोरई भी गर्मियों में तेजी से बढ़ती हैं और लगातार कई महीनों तक पैदावार देती रहती हैं.
इन सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है. इसलिए मार्केट में इनकी खपत कभी कम नहीं होती. जिससे किसानों को अपना माल बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ता.
ऐसे करें बुवाई
मुनाफा कमाने के लिए सिर्फ फसल चुनना काफी नहीं है. बल्कि तकनीक पर ध्यान देना भी जरूरी है. गर्मियों की सब्जियों के लिए ऐसी मिट्टी सबसे अच्छी होती है जिसमें जल निकासी की व्यवस्था बढ़िया हो.
- बुवाई से पहले खेत की दो-तीन बार गहरी जुताई करें और अच्छी मात्रा में गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट डालें.
- बीजों को सीधे खेत में लगाने के बजाय अगर बेड बनाकर लगाया जाए. तो पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है और सिंचाई में भी आसानी रहती है.
याद रहे कि गर्मियों में तेज धूप से बचाने के लिए मल्चिंग तकनीक का इस्तेमाल करना एक स्मार्ट कदम साबित हो सकता है. जिससे मिट्टी की नमी बनी रहती है.
ऐसे होगी बंपर कमाई
इस बिजनेस का असली मजा तब है जब आपकी फसल तब मंडी पहुंचे जब मार्केट में डिमांड सबसे ज्यादा हो. अगेती खेती (Early Farming) के जरिए आप दूसरों से पहले अपनी सब्जी बाजार में उतारकर ऊंचे दाम वसूल सकते हैं.
- गर्मियों में शादी-ब्याह और जूस की दुकानों पर खीरे-ककड़ी की थोक डिमांड रहती है. जो आपकी जेब भरने के लिए काफी है.
- अगर आप जैविक तरीके से उगाकर इनकी डायरेक्ट मार्केटिंग करते हैं, तो मुनाफा दोगुना तक बढ़ सकता है.
सिर्फ 40-50 दिनों का यह छोटा सा निवेश आपको लाखों का रिटर्न दे सकता है.
इसे भी पढ़ें:-यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की डेट जारी, 41,424 पदों के लिए ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड