Bank Holidays: अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की लिस्‍ट

Bank Holidays in October 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी कर दी है. ऐसे में कर्मचारी हो या आम जनता सभी को बैंक जाने से पहले एक बार बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए. कहीं ऐसा न हो कि आप किसी काम के लिए बैक गए और आपको खाली हाथ वापस लौटना पड़े.

आरबीआई के इस लिस्‍ट के मुताबिक, अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें 4 रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी. वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में चलिए जानते है कि आपके राज्‍य में कब कब बैंक बंद रहने वाले है.

Bank Holidays in October 2024: बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 अक्टूबर- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण छुट्टी.
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय छुट्टी
3 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
10 अक्टूबर- महा सप्तमी
11 अक्टूबर- महानवमी
12 अक्टूबर- दशहरा और दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दसैन) और गंगटोक में दशहरा
16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
26 अक्टूबर- विलय दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार
27 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
31 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दीपावली

इसे भी पढें:-Karwa Chauth 2024: इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानिए क्‍या है पूजा का शुभ मूहुर्त  


		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *