Cooler Water Cleaning Tips: कूलर सस्ता, आसान और ठंडी हवा देने का एक भरोसेमंद तरीका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर कूलर की देखभाल सही से न की जाए तो वही ठंडी हवा आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है? कूलर में सबसे जरूरी चीज होती है पानी. लोग अकसर कूलर में एक बार पानी भरने के बाद हफ्तों तक उसे नहीं बदलते, सोचते हैं कि जब तक चल रहा है तब तक ठीक है. लेकिन यहीं से गलती शुरू होती है. लोग महंगे शैंपू और स्किन प्रोडक्ट तो खरीद लेते हैं, पर कूलर के अंदर जमा गंदे पानी और धूल-मिट्टी से होने वाले नुकसान को नजरअंदाज कर देते हैं. गंदा पानी न सिर्फ दुर्गंध फैलाता है, बल्कि मच्छरों का घर भी बन जाता है जिससे बीमारियां हो सकती हैं.
कूलर का पानी साफ रखने के 6 आसान उपाय
- फिटकरी (Alum) का प्रयोग: कूलर टैंक में थोड़ा सा फिटकरी का टुकड़ा डाल दें, यह पानी को साफ रखता है और मच्छरों को पनपने से रोकता है.
- नियमित पानी बदलें: हर 5-6 दिन में पानी बदलें, अगर बहुत धूल भरा मौसम है तो हफ्ते में दो बार बदलें.
- नीम की पत्तियां: टैंक में नीम की कुछ पत्तियां डालने से कीड़े नहीं पनपते और गंध नहीं आती.
- सफेद सिरका (Vinegar): अगर कूलर से गंदी बदबू आ रही है, तो टैंक में थोड़ा सफेद सिरका डालकर पानी भर दें.
- टैंक की सफाई: हर 10-15 दिन में टैंक को साबुन या डिटर्जेंट से ब्रश की मदद से साफ करें.
- कूलिंग पैड्स को धोना: घास (पैड्स) पर जमी धूल साफ करें, गंदी घास के कारण ही पानी पीला और गंदा होता है.
इसे भी पढ़ें:-विश्व पृथ्वी दिवस आज, पीएम मोदी-सीएम योगी ने दी खास संदेश