बिना मिट्टी और मेंटेनेंस के बढ़ते हैं ये खूबसूरत पौधे, बनाएं इन्‍हें अपने होम डेकोर का हिस्‍सा

Home Decor: घर में पौधे लगाने का शौक हर किसी को होता है लेकिन मिट्टी, खाद और गुढ़ाई का काम करना हर किसी को मजेदार नहीं लग सकता। मिट्टी को पॉट में रखना और पानी देने का झंझट एक कठिन काम है। इस काम से बचने के लिए आप ऐसे पौधों का चुनाव कर सकते हैं जो पूरी तरह से पानी में ही उगते हैं। इन पौधों की देखभाल करना आसान है और इससे घर के किसी भी कोने की सुंदरता बढ़ाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं घर में रखने वाले पानी के पौधों के बारे में।

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट को एक कांच की बोतल या जार में थोड़ा सा पानी डालकर आसानी से उगा सकते हैं। कहते हैं जैसे-जैसे इस पौधे की बेल ऊपर की ओर बढ़ती है, वैसे-वैसे घर में धन-दौलत के द्वार खुलते हैं। मनी प्लांट लगाने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। 

बैम्बू प्लांट (Lucky Bamboo)

बैम्बू प्लांट को एक कांच के बर्तन में थोड़ा सा पानी और उसमें कुछ रंग-बिरंगे पत्थर डालकर आसानी से उगा सकते हैं। कहते हैं लाल रिबन से बंधा ये प्लांट घर में सुख-समृद्धि लाता है। साथ ही वास्तु दोष भी समाप्त करता है। इसे आप घर या ऑफिस के पूर्व या उत्तर-पूर्व कोण में रख सकते हैं।

पीस लिली (Peace Lily

पीस लिली प्लांट के सुंदर सफेद फूल बेहद आकर्षक माने जाते हैं। इसे घर में रखने से मानसिक तनाव दूर होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसे बेडरूम में रखने से नींद भी अच्छी आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर धन और सुख को आकर्षित करता है।

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)
स्पाइडर प्लांट हवा को शुद्ध करने में काफी मदद करता है. इसका रखरखाव आसान है और यह आप इसकी जड़ों को पानी में डालकर एक बोतल या जार में सजा सकते हैं. इसे हफ्ते में एक बार पानी बदलने की जरूरत होती है. यह प्लांट खासतौर पर बच्चों वाले घरों के लिए भी सेफ होता है.

पोथोस (Pothos)
पोथोस, जिसे आमतौर पर “डेविल्स आइवी” भी कहा जाता है, पानी में उगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह पौधा हवा को साफ करता है और आपकी बालकनी या कमरे की सुंदरता में चार चांद लगा देता है.

यह बहुत तेजी से बढ़ने वाला पौधा है और बहुत कम देखभाल में भी पनपता है. इसकी बेल को आप घर की दीवारों पर भी फैला सकते हैं.

फिलोडेंड्रोन (Philodendron)
यह भी एक कम देखभाल वाला पौधा है जो बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में भी बढ़ता है. इसके पत्ते दिल के आकार के होते हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. इसे आप कांच के बर्तन में सजाकर टेबल पर या विंडो साइड पर रख सकते हैं. पानी में कुछ समय बाद इसकी जड़ें फैलने लगती हैं और यह बहुत जल्दी विकसित हो जाता है.

ड्रैकेना प्‍लांट

इस पौधे में नुकीले और लंबे पत्‍ते होते हैं। ये पौधा पूरी तरह से पानी में उगाया जाता है। ड्रैकेना को लंबे कांच के जार में लगाया जा सकता है। ये पौधा बेहद खूबसूरत होता है जिसे मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती।

मॉन्‍स्‍टेरा प्‍लांट

ये एक बेहद लोकप्रिय पौधा है जिसे आसानी से पानी में उगाया जा सकता है। इस पौधे के पत्‍तों में छेद और इसका रंग बेहद चमकदार हरा होता है। मॉन्‍स्‍टेरा प्‍लांट को घर के किसी भी कोने में रखा जा सकता है। इस पौधे को मेंटेन करना बेहद आसान है। हफ्ते में एक बार इसके जार का पानी बदला जाना चाहिए साथ ही इसके नोड की कटिंग करना आवश्‍यक होता है।

इसे भी पढ़ें:-बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली कई पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट और प्रोफेशनल्स फटाफट करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *