Kitchen Vastu tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन और घर में धन, सुख और समृद्धि बनी रहे. इसी कारण लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं ताकि उनके घर में स्थायी रूप से लक्ष्मी का वास हो. मान्यता है कि जहां मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं, वहां खुशहाली, सकारात्मक ऊर्जा और धन की कमी कभी नहीं होती. लेकिन सिर्फ पूजा-पाठ करने से ही मां लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होतीं, बल्कि जीवनशैली, स्वच्छता और आदतों का भी उन पर गहरा प्रभाव पड़ता है.
विशेष रूप से रसोईघर, जिसे घर का दूसरा सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, उसका ध्यान रखना बेहद आवश्यक है. गरुड़ पुराण के अनुसार रसोई में कुछ विशेष नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा दोनों की कृपा प्राप्त होती है और घर में ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास बना रहता है.
रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां
- रसोई में कभी भी टूटे फूटे हुए कांच या चटके बर्तनों का इस्तेमाल न करें. ये चीजें दरिद्रता का प्रतीक मानी जाती है और इनका इस्तेमाल करने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.
- रसोई में अन्न की देवी अन्नपूर्णा का वास होता है तो यहां जूते चप्पल पहनकर कभी भी प्रवेश न करें.
- रसोईघर को कभी भी पूरा अंधेर कर के न छोड़ें. रात के समय भी कोई एक लाइट जलाकर रखें.
- वास्तु शास्त्र में आग और पानी को एक दूसरे का शत्रु माना गया है. तो रसोई में सिंक और चूल्हा को कभी भी बिल्कुल आमने-सामने न रखें.
- रसोई में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए. वास्तु के अनुसार, इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.
रसोई में मां अन्नपूर्णा की कृपा और बरकत के लिए करें ये काम
- रसोई के किसी कोने में कांच की कटोरी में थोड़ा सेंधा नमक रखें. ऐसा करने से घर और रसोई दोनों जगह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
- गैस चूल्हा ऐसी दिशा में रखें कि खाना बनाते समय आप मुख पूर्व दिखा की ओर रहें. इससे परिवार का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और घर में समृद्धि भी आती है.
- हमेशा पहली रोटी गाय के लिए निकालें. इससे पितृ दोष और अन्य ग्रहों की शांति होती है. साथ ही घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
- रात को सोने से पहले किचन की सफाई जरूर करें और जूठे बर्तन सिंक में न छोड़ें.
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, बोले- निर्यात का हब बनकर उभर रहा यूपी