Monthly Budget Tips: आज महंगाई के दौर में सिर्फ कमाना काफी नहीं है, बल्कि बचत करना भी बहुत जरूरी है. घर का किराया, राशन, बिजली बिल, बच्चों की फीस में पूरी सैलरी निकल जाती है और महीने के आखिर में हाथ खाली रह जाता है.अच्छी बात ये है कि बचत के लिए ज्यादा कमाना जरूरी नहीं है. अगर आप सही प्लानिंग करेंगे तो कम कमाई में भी अच्छा पैसा जोड़ सकते हैं. इसके लिए बस अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव करना होगा.
1. महीने का बजट बनाना है सबसे पहला कदम
बचत का सबसे आसान तरीका है बजट बनाना. अपनी कुल सैलरी और सारे जरूरी खर्च जैसे किराया, राशन, बिजली बिल, स्कूल फीस को एक जगह लिख लें. इससे आपको साफ पता चलेगा कि आपका पैसा कहां और कितना जा रहा है.
2. खर्च से पहले, बचत को अलग निकालें
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि खर्च के बाद जो बचेगा वो बचा लेंगे, लेकिन अक्सर महीने के अंत तक कुछ बचता ही नहीं है. इसलिए तरीका बदलें. जैसे ही सैलरी आए, पहले अपनी क्षमता के हिसाब से 10-20% पैसा अलग निकाल लें. इसके लिए एक अलग सेविंग अकाउंट खोलना बेस्ट रहेगा.
3. गैर-जरूरी शॉपिंग से बचें
सेल और ऑफर देखकर फालतू की चीजें खरीदना बजट बिगाड़ देता है. ऑनलाइन या बाजार में कुछ भी खरीदने से पहले खुद से एक सवाल पूछें – क्या मुझे इसकी सच में अभी जरूरत है? अगर नहीं, तो उसे टाल दें.
4. छोटे-छोटे खर्चों को नजरअंदाज न करें
रोज की चाय, बाहर का खाना, बार-बार कैब बुक करना, छोटी-मोटी ऑनलाइन शॉपिंग… ये खर्च छोटे लगते हैं लेकिन महीने में जोड़ो तो हजारों रुपये बन जाते हैं. इन पर नजर रखेंगे तो आप काफी पैसा बचा लेंगे.
इसे भी पढ़ें:-Adobe Premiere बना साल का बेस्ट ऐप, इस इंडियन गेम को भी मिला अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट