घर में बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? अपनाएं ये 6 आसान देसी हैक्स, जड़ से खत्म होगी समस्या

Spider Removal Tips: घर की कितनी भी सफाई कर लो, 3-4 दिन में ही पंखे के ऊपर, खिड़की के कोने, दरवाजे के पीछे मकड़ी के जाले फिर से लटकने लगते हैं. खासकर स्टोर रूम, सोफे के पीछे या अलमारी के कोनों में तो ये समस्या और ज्यादा होती है. जाला हटाने के बाद भी अगर जगह वैसी ही रही तो मकड़ी दोबारा वहीं जाला बना देती है. मकड़ियों को पूरी तरह खत्म करना तो मुश्किल है, लेकिन कुछ आसान आदतों से आप उन्हें घर में आने से रोक सकते हैं.

1. घर को कबाड़ से दूर रखें

सबसे जरूरीमकड़ियों को शांत, अंधेरी और सुनसान जगह बहुत पसंद है. सोफे-बेड के पीछे, स्टोर रूम, पुराने डिब्बे, अखबारों के ढेर में ये सबसे ज्यादा जाले बनाती हैं.

क्या करें?

  • सिर्फ फर्श नहीं, पंखे, खिड़की, दरवाजे के पीछे हफ्ते में एक बार वैक्यूम जरूर चलाएं.
  • पुराने कार्टन, रद्दी, बेकार सामान इकट्ठा न होने दें.
  • जाला दिखते ही तुरंत हटा दें, अंडे देने से पहले ही.

2. दरवाजे-खिड़की की दरारें बंद करें

  • खिड़की के फ्रेम, पाइप के पास, वेंटिलेशन की जगह चेक करें.
  • फटी हुई जाली तुरंत बदलें.
  • दरवाजे के नीचे गैप है तो डोर स्वीप लगाएं
  • दीवार की दरारों को सीमेंट से सील कर दें.

3. पेपरमिंट और लैवेंडर स्प्रे

सबसे असरदार हैकमकड़ियों को तेज खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं. एक स्प्रे बोतल में पानी भरकर उसमें 8-10 बूंद पेपरमिंट, लैवेंडर या टी-ट्री ऑयल मिलाएं और घर के कोनों, बेसबोर्ड, खिड़की-दरवाजे पर हल्का स्प्रे कर दें. हफ्ते में 2 बार दोहराएं.

4. सफेद सिरके का घोल

जहां बार-बार जाले बनते हैं, वहां सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे करें. खिड़की की सिल, दरवाजे के कोनों पर ये स्प्रे करें. इसकी तेज गंध से मकड़ियां उस जगह से दूर रहती हैं.

5. घर के बाहर भी सफाई जरूरी

सिर्फ अंदर की सफाई काफी नहीं. बाहर दीवार से सटी घनी झाड़ियां, लकड़ी का ढेर, सूखे पत्ते और कबाड़ भी मकड़ियों का अड्डा बनता है. पौधों को दीवार से 1-2 फीट दूर रखें और बालकनी खाली रखें.

6. बाहर की लाइटिंग बदलें

रात में तेज रोशनी पर छोटे कीड़े आते हैं और कीड़ों को खाने मकड़ियां आती हैं. इसलिए दरवाजे-खिड़की के पास बहुत तेज बल्ब न लगाएं. मोशन सेंसर वाली लाइट लगाएं तो कीड़े और मकड़ी दोनों कम आएंगे.

इसे भी पढ़ें:-टीजीटी भर्ती में बड़ा बदलाव, BEd-DL.Ed वालों को 50% अंकों की शर्त से मिली छूट, 17,735 पदों पर होगी भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *