सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर

Technology: देश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. सुबह और शाम ठंड महसूस होने लगी है और ऐसे में गर्म पानी रोजमर्रा की जरूरत बन जाता है. सर्दियों में सुबह-सुबह गर्म पानी मिल जाए तो पूरा दिन अच्छा लगता है. नहाने से लेकर घर के दूसरे कामों तक गीजर का इस्तेमाल अचानक बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, गीजर चलाने का आपका तरीका सीधे बिजली के बिल पर असर डालता है? थोड़ी सी समझदारी से आप बिल भी बचा सकते हैं और गीजर की लाइफ भी बढ़ा सकते हैं.

सर्दियों में गीजर चलाते समय इन 5 गलतियों से बचें 

1. टेम्परेचर को फुल पर रखना – जल्दी पानी गर्म करने के चक्कर में कई लोग गीजर को मैक्सिमम पर सेट कर देते हैं. इससे बिजली ज्यादा खपत होती है और हीटिंग एलिमेंट पर लोड बढ़ता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 50-60 डिग्री पर सेट करना सबसे सही रहता है. कंपनी के मैनुअल में दिए गए निर्देशों का पालन करें.

2. पूरे दिन गीजर ऑन छोड़ना – ये सबसे आम गलती है. अगर गीजर दिनभर चालू रहेगा तो टैंक का पानी गर्म रखने के लिए वो बार-बार बिजली लेता रहेगा. बेहतर है कि जरूरत से 10-15 मिनट पहले ही चालू करें और बाद में बंद कर दें. ऑटो कट और टाइमर वाले मॉडल इस काम में काफी मददगार होते हैं.

3. टैंक की सफाई भूल जाना – पानी में मौजूद नमक और गंदगी टैंक में जमती रहती है. इससे पानी गर्म होने में ज्यादा समय लगता है, अजीब आवाज आती है और बिजली भी ज्यादा लगती है. हर 6-8 महीने में एक बार सर्विस और टैंक की सफाई जरूर करवाएं.

4. गलत साइज का गीजर खरीदना – 2 लोगों के लिए 25 लीटर का बड़ा गीजर लेना या 5 लोगों के परिवार के लिए 10 लीटर का छोटा गीजर – दोनों ही बिजली की बर्बादी है. अपनी जरूरत के हिसाब से क्षमता चुनें. अगर सिर्फ नहाने के लिए चाहिए तो इंस्टेंट गीजर, और ज्यादा देर तक पानी चाहिए तो स्टोरेज वाला बेहतर है.

5. इन्सुलेशन और सेफ्टी को इग्नोर करना – अगर टैंक की इन्सुलेशन अच्छी नहीं है तो गर्मी जल्दी बाहर निकल जाएगी और पानी बार-बार गर्म करना पड़ेगा. साथ ही प्रेशर रिलीज वाल्व, थर्मोस्टेट और अर्थिंग की जांच जरूर करें. हमेशा इंस्टॉलेशन किसी ट्रेंड टेक्नीशियन से ही करवाएं.

बिजली बचाने के 3 आसान टिप्स

BEE स्टार रेटिंग देखें: 5 स्टार वाला गीजर थोड़ा महंगा होगा, लेकिन हर महीने बिजली बचाएगा.

अच्छी इन्सुलेशन वाला मॉडल लें: ये पानी को ज्यादा देर तक गर्म रखता है.

वारंटी जरूर चेक करें: टैंक पर कम से कम 5-7 साल की वारंटी वाला मॉडल ही लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *