Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे मसौली थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर डंपर और कार की जोरदार टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. . वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज में चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, बिंदौरा चाराहे के पास कार मुड़ रही थी. इसी दौरान बाराबंकी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अंदर फंस गए.
हादसे की सूचना पाकर स्थानीय और राहगीर मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद लोग कार में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए. काफी प्रयास के बाद अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला गया. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घायलों को तत्काल बड़ा गांव सीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने किशोर समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है. कार आदर्श नगर कमता निवासी मोहम्मद शरीफ के नाम पर है. हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भागने में कामयाब हो गया. उसकी तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने नवनियुक्त युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोलें- छह महीने में देंगे एक लाख नौकरियां