दूल्‍हा हत्‍याकांड: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख इनामी बदमाश रवि यादव ढेर

Crime news: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में पुलिस ने एक लाख के इनामी रवि यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. इस मुठभेड़ में लाइन बाजार थाना प्रभारी के हाथ में भी गोली लगी है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. 

पुलिस और एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी रवि यादव खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास मौजूद है. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

बता दें कि मुठभेड़ के दौरान केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई. वहीं खेतासराय थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला और एसओजी टीम के प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई. जानकारी के मुताबिक, एक मई को बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की खेतासराय थाना क्षेत्र में स्थित मनेछा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

पुलिस ने रवि यादव और उसके साथियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें:-गर्मियों में मूंगफली खाने के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *