Lucknow: लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1375 नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. UPSSSC की परीक्षा में इन युवाओं का चयन हुआ है. नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.
गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक नीरज बोरा, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, मेयर सुषमा खर्कवाल समेत कई नेता मौजूद रहे.
कार्यक्रम में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय एक्टिव हैं. वहां बिजली, इंटरनेट, कंप्यूटर जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि पंचायतें Vision-2047 का हिस्सा बन सकें. उन्होंने बताया कि अब तालाबों के पट्टों से मिलने वाला राजस्व सीधे ग्राम पंचायतों को दिया जा रहा है. साथ ही CSC के जरिए ऑनलाइन सेवाओं से पंचायतों ने करीब 4.27 करोड़ रुपये की कमाई की है.
इसे भी पढ़ें:-प्रयागराज में ट्रेन पलटाने की साजिश, DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा