नोएडा में आज भी प्रदर्शन जारी, पुलिस के बस पर हमला

Noida: नोएडा जिले में आज भी भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। आज सुबह से फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात है। फिर भी अपनी मांग पर अड़े फैक्ट्री कर्मचारी घरों से निकल रहे है लेकिन पुलिस उन्हें एक जगह इकट्ठा नही होने दे रही है। पुलिस कर्मचारियों को कंपनी पहुंचने से पहले ही वापस भेज रही है। कई कंपनियों के बाहर पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया है।

पुलिस पर पथराव

सेक्टर‑80 में हालात और ज्यादा बिगड़ते दिखे, जहां प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों द्वारा पुलिस पर पथराव की घटनाएं सामने आई हैं. इसके बाद पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल नोएडा के कई औद्योगिक इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और प्रशासन स्थिति को काबू में रखने की कोशिश कर रहा है.

कर्मचरियों की मांग

नोएडा फेज 2 लक्सर कंपनी के बाहर सुबह से ही वर्कर्स एक जुट हो कर प्रदर्शन कर रहें हैं। पुलिस उन्हें समझा रही है कि आप की मांगे पूरी कर ली गई हैं। लेकिन कर्मचरियों का कहना है के काम 12 घंटे और सैलरी 11 हज़ार आज के समय में ऐसे में घर कैसे चलेगा और 20 हज़ार रुपए सैलरी बढ़ाई जाए।

पुलिस का एक्शन और तैयारी
  • नोएडा पुलिस ने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं
  • PAC और RAF की कई कंपनियां तैनात की गई हैं
  • आसपास के जिलों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है
  • पुलिस का दावा है कि कहीं भी फायरिंग नहीं की गई
  • भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर FIR दर्ज, सोशल मीडिया के 2 अकाउंट चिन्हित
हाई लेवल कमेटी गंभीरता से मामले पर जुटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर गठित हाई लेवल कमेटी की बैठक हो चुकी है. श्रमिकों और उद्यमियों के साथ कई दौर की बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी है. श्रम मंत्री अनिल राजभर ने भी हिंसा में बाहरी और देश विरोधी तत्वों की भूमिका की जांच की बात कही है. उधर, इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है. अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *