नोएडा में AC फटने से सोसायटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

Noida: नोएडा के सेक्टर-119 में स्थित द अरण्य ( The Aranya) सोसायटी के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. आग लगने से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. आग लगने की ये घटना सोसइटी के 21वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी हुई है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. जानकारी के अनुसार आग एसी (AC) फटने के बाद लगी बताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और दमकल विभाग की ओर से इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने और राहत एवं बचाव कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें 29 जून का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *