रायबरेली में पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 गंभीर

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई. हादसे में कार सवार सिपाही सहित तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

यह हादसा हादसाबछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव के पास हुआ, जहां लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया/डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. दो मृतकों समेत तीन अन्य घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई. अभी दो घायलों का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *