Mission Shakti 5.0: यूपी में 18 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली, गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

UP: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान प्रदेशभर में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। पुलिस रैलियों, मिशन शक्ति केंद्र और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने का उद्देश्य रखा गया है। बाइक रैली में 18 हजार से अधिक महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मिशन शक्ति- 5 का शुभारंभ किया था। उन्होंने महिलाओं के अंदर सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बाइक रैली निकालने के निर्देश दिए थे।

गाजीपुर

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान के फेज-5.0 का शुभारंभ पुलिस लाइन में रविवार को महिला आरक्षियों की बाइक रैली को रवाना कर किया। एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ 20 सितंबर को किया गया। यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और जनता के बीच महिला सुरक्षा व जागरूकता का संदेश लेकर पहुंची।

प्रयागराज

प्रयागराज में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में गंगानगर जोन की महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

अलीगढ़

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के उद्देश्य से आगामी शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर “मिशन शक्ति” विशेष अभियान* (फेज-5) का शुभारम्भ किया गया।पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड से महिला सशक्तीकरण रैली को मंडलायुक्त श्रीमती संगीता, पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी तथा अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुरादाबाद

पुलिस लाइन से शुरू हुई इस बाइक जागरूकता रैली को डीआईजी मुनिराज और एसएसपी सतपाल अंतिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और लगभग 3 से 4 किलोमीटर की दूरी तय की। पुलिस कर्मियों ने बाइक पर सवार होकर जगह-जगह आमजन और विशेष रूप से महिलाओं को सुरक्षा संदेश दिए
इस रैली को आगरा मंडल के मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, शैलेंद्र कुमार सिंह जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार मथुरा ने संयुक्त रूप से रिजर्व पुलिस लाइंस मथुरा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिद्धार्थनगर

रविवार को सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने रिजर्व पुलिस लाइन, सिद्धार्थनगर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्रावस्ती

इस रैली को डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी राहुल भाटी ने पुलिस लाइन भिनगा परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर भिनगा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और समाज के हर वर्ग तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाने का माध्यम बनी। ली में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ समाजसेवी और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रायबरेली

मिशन शक्ति फेज 5 का शुभारम्भ एडिशन एसपी संजीव सिन्हा व सीओ सिटी अमित सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की मिशन शक्ति रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शक्ति रैली डायल 112 और स्कूटी सवार महिला पुलिस कर्मियों ने निकाली रैली मिशन शक्ति’ ने पूरे प्रदेश में हमारी मातृशक्ति को सुरक्षा व सम्मान दिलाते हुए उन्हें स्वावलंबन के मार्ग पर अग्रसर करने के अभियान को गति दी है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.

मथुरा

इस रैली को आगरा मंडल के मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, शैलेंद्र कुमार सिंह जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह मथुरा और वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक श्लोक कुमार मथुरा ने संयुक्त रूप से रिजर्व पुलिस लाइंस मथुरा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसे भी पढ़ें:-डीयू में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और टेक्निकल पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *