UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है. राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शिक्षा मित्रों को 18 हजार रुपये और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये महीना देने का ऐलान किया है. आपको बता दें कि यूपी में काफी लंबी समय से शिक्षा मित्र और अनुदेशक सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे. अब सीएम योगी ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है.
अप्रैल से होगी लागू
सरकार ने साफ कर दिया है कि बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल महीने से लागू होगा. यानी अप्रैल की सैलरी में ही 18 हजार रुपये प्रति माह की दर से भुगतान किया जाएगा. इसका मतलब यह है कि नए वित्तीय सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षामित्रों को बढ़ी हुई रकम का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा. प्रशासनिक लेवल पर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. जिससे अप्रैल से शिक्षामित्रों के खाते में सैलरी आ सके.
1.42 लाख शिक्षामित्रों को लाभ
उत्तर प्रदेश में इस समय 1.42 लाख शिक्षामित्र कार्यरत हैं. साथ ही, 28 हजार से अधिक अनुदेशक कार्य कर रहे हैं. शिक्षा मित्रों को 11 महीने का ही मानदेय मिलता है. सपा के कार्यकाल में शिक्षा मित्रों को स्थायी किया गया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षा मित्रों का समायोजन रद हो गया था. प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने दूसरी बार इनके मानदेय में इजाफे का निर्णय लिया है.
अनुदेशकों के हित में यह कदम
सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के हित में यह कदम उठाया है. पहले सपा सरकार में इन्हें मात्र 3000 रुपये मिलते थे. हमारी सरकार ने 2017 में ही 10,000 किया था. अब महंगाई को देखते हुए एक साथ 8,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें:-भिंड-ग्वालियर हाईवे पर बस-कार की भीषण टक्कर, पटवारी समेत 5 लोगों की मौत, 6 घायल