UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और मेडिकल काॅलेज हॉस्पिटल सोनभद्र एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों राजन गोंड़ (20), अजय गोंड़ (18) और विनोद गोंड़ (35) को मृत घोषित कर दिया गया. चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें:-तमिलनाडु विधानसभा में विजय ने साबित किया बहुमत, फ्लोर टेस्ट में पास, समर्थन में 144 वोट