उन्‍नाव में बाबा हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, सिपाही भी घायल

UP News: उन्‍नाव में बाबा हत्‍याकांड के मुख्य आरोपी को सोमवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया है. आरोपी के ऊपर 1 लाख रुपये इनाम था. इस दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया. बता दें कि बीते 9 जून को इजराइल नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बांगरमऊ इलाके में बाबा मिलनदास की चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी थी.

साधु की हत्‍या के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था. हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने किसी तरह शांत करवाया था. पुलिस हत्‍या के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी. जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने किसी साथी के इंतजार में गांव ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची.

पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर ली और उसे सरेंडर के लिए कहा गया पर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. इस दौरान सब इंस्‍पेक्‍टर न्‍यूटन कुमार सिंह के बुलेटप्रूफ जैकैट पर गोली लगी और एक गोली सिपाही विकास भदौरिया के हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गए. मौके से पुलिस को एक चाकू, तमंचा, 315 बोर और दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *