UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है, जिसमें नए संपर्क, नए बाजार और अपनी प्रतिभा के अनुरूप अवसर तलाशने का सीएम योगी ने आह्वान किया है. उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर आसपास उपलब्ध अवसरों को पहचानने का संदेश दिया है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को लिखे पत्र में कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा.
उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच मिले, हमारे कारीगरों, उद्यमियों और अन्नदाताओं की मेहनत को दुनिया पहचाने, इसी उद्देश्य से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन वर्ष 2023 में आरंभ किया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की सेवा का दायित्व संभाला तब हमारे सामने सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में एक रोजगार का सृजन करना था.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि स्थानीय सामर्थ्य को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो है. युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित और भावी उद्यमियों से ट्रेड शो का लाभ उठाने की सीएम योगी ने अपील की है. सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं और भावी उद्यमियों से आगे आने की अपील की और कहा कि वो नए संपर्कों और नए बाजार को समझे और रोजगार पाने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनें.
इसे भी पढे़ं:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें आज का रेट