UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. सुबह से ही तेज धूप, उमस और बढ़ते तापमान के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. यहां तक कि आज सुबह भी गर्म हवा का अहसास हो रहा. मगर, इस बीच एक अच्छी खबर आ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 29 जून से प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
यूपी में आज बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और आस पास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट दिया गया है. इन जिलों में 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी
लखनऊ में शुष्क रहेगा मौसम
वहीं राजधानी लखनऊ में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ हैं. दिन के समय उष्ण हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. लखनऊ में आज भी तेज धूप और लू का दौर जारी रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के आसपास बना हुआ हैं. हालांकि नोएडा-गाजियाबाद में आज बादलों की आवाजाही दौर जारी रहेगा. जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी. लेकिन, बारिश होने के आसार कम ही हैं.
इन जिलों में हीट वेव और भीषण गर्मी की चेतावनी
आज राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर, खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, सँभल, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में आज हीट वेव का भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है.
अब कब आएगा मानसून
देश में इस बार मानसून की रफ़्तार थोड़ी धीमी है. पहले से ही मानसून देरी से चल रहा हैं. ऐसे में इस बार जून के महीने में बहुत कम ही बूंदाबांदी हुई हैं. लेकिन अब 29 जून तक मानसून के पहुँचने का अनुमान हैं. जिसके बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश होगा और लोगों को राहत मिलेगी. 30 जून से 2 जुलाई तक झमाझम बारिश होगी और तापमान में भी 6-9 डिग्री तक की कमी आएगी.
इसे भी पढ़ें:-अमरनाथ यात्रियों को फ्री में मिलेंगे कपड़े के थैले, पॉलीथिन बैग पर लगा प्रतिबंध