लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर कल से दौड़ेंगे वाहन, रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

Uttar Pradesh: राजधानी से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए सोमवार से यात्रा और सुविधाजनक हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

बता दे कि रक्षा मंत्री सुबह 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे केजीएमयू के 22वें दीक्षा समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पहुंचेंगे और वहां से दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में उन्नाव पहुंचेंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद रक्षामंत्री फिर लखनऊ लौटेंगे और सैनिक स्कूल सरोजिनी नगर के वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शाम 4:30 बजे से 5:45 बजे तक स्कूल परिसर में ही आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे इसी दौरान इंजीनियरिंग कालेज फ्लाइओवर का शिलान्यास भी करेंगे। राजनाथ सिंह शाम छह बजे लखनऊ एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *