दो दिवसीय दौरे पर आज मथुरा जायेंगें सीएम योगी, 1051 करोड़ की कई परियोजनों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय दौरे पर मथुरा जायेंगें। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि वह दोपहर एक बजे वृंदावन पहुंचेंगे। यहां पौधरोपण के बाद विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में 1051 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 167 नई परियोजनाएं शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी शाम सात बजे वृंदावन से पानीगांव मार्ग पर 23 करोड़ रुपये की लागत से बने भक्ति स्तंभों का भी निरीक्षण करेंगे। रात को वह वेटेरिनरी विवि के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे।

जहां वह गोपूजन करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह यहां से रवाना हो जाएंगे। सीएम योगी के दौरे को देखते हुए अधिकारी मार्गों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, सड़कों की मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *