सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे व्यवसाय के लिए 1-1 लाख रुपये

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को प्रदेश सरकार एक लाख रुपये ब्याजमुक्त मुहैया कराएगी। यह रकम महिलाओं को व्यवसाय करने के लिए दी जाएगी. एक लाख रुपये में से 20 हजार रुपये की पहली किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी। दूसरी किस्त में 30 हजार और चौथी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए समूह से जुड़ी एक करोड़ महिलाओं को एक विशेष क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा. यह योजना तीन वर्ष के लिए लागू होगी। यूपी की महिलाओं को ये आर्थिक मदद आजीविका मिशन के तहत बिना ब्याज के दी जाएगी।

महिलाओं के लिए लगातार हो रहे ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गए हैं। सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लगातार बड़े ऐलान हो रहे हैं। आधी आबादी को सीएम योगी ने  कई सौगातें दी हैं। इनमें शामिल हैं।


बता दें कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुधवार को योजना भवन में ग्राम्य विकास विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की गई। जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में इस पर लगातार काम चल रहा है।

ऐसे में यह योजना समूह की एक करोड़ दीदियों को आर्थिक रूप से और सशक्त करने के लिए लागू की जा रही है। इस सिलसिले में बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ योजना को अमलीजामा पहनाने पर मंथन किया गया. योजना में एक करोड़ दीदियों को पहली किस्त के रूप में ₹20 हजार रुपये का ब्याजमुक्त क्रेडिट दिया जाएगा. इस धनराशि का उपयोग महिलाएं अपने छोटे व्यवसाय को शुरू करने अथवा पहले से संचालित उद्यम को विस्तार देने में कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *