बयारा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, देर रात घूमने निकले एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहा मगंलवार की देर रात भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर और एक युवक की मौत हो गई। तीनों युवक चौरा बनगवा गांव के रहने वाले थे।

बाइक से घूमने निकले थे किशोर और युवक

जानकारी के अनुसार, चौरा बनगवा गांव निवासी विशाल प्रजापति (16 वर्ष), मुकेश अग्रहरि (16) और इंद्रजीत गौतम (20 वर्ष) मंगलवार रात बाइक से घूमने निकले थे। रात करीब डेढ़ बजे तीनों भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास पहुंचे। इसी बीच भड़रिया की ओर से बस्ती जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

बता दें कि लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *