भारत के ज्ञान और अर्थव्‍यवस्‍था की पूरी दुनिया में हो रही चर्चा: राजनाथ सिंह  

UP News: राजधानी लखनऊ में आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये कार्यक्रम आईआईएम रोड पर स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में हो रहा है। इसी दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अन्य पदाधिकारी एवं उच्‍च कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। इसके अन्‍तर्गत रक्षामंत्री ने लोगों को बहुत ही प्रेम प्रभाव से अपने विचारो से संबोधित किया। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है कि ज्ञान के साथ ही अब अर्थव्यवस्था, राजनीति व्‍यवस्‍था के मामले में भी भारत छाया हुआ है। दुनिया भर में भारत इस समय सबसे ज्यादा तीव्र गति से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था है। भारत में इस ज्ञान परंपरा का लोहा पूरा विश्व मानता रहा है। माना गया है कि इस ज्ञान परंपरा के दम पर भारत को हम और भी विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। 

अभी भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है

वर्तमान समय में भारत विश्व की पांचवी सबसे उच्‍च दर्जे पर विशाल अर्थव्यवस्था है। आज जिस तीव्र गति से हम आगे का ओर बढ़ रहे हैं, वहीं अगले दो साल बाद हम विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएंगे। प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा के साथ ही क्षेत्र के सभी पार्षद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *