Dehradun: उत्तराखंड में उर्जा संकट को लेकर धामी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. ऊर्जा संरक्षण और संसाधन प्रबंधन अभियान के तहत यूपीसीएल (UPCL) ने 23 नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन नियमों के तहत सरकारी बिजली कार्यालयों में एसी के उपयोग को सीमित किया जाएगा, जबकि अधिकारियों और कर्मचारियों को कारपूल, सार्वजनिक परिवहन और साइकिल के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. सरकार का उद्देश्य बिजली की बचत के साथ-साथ फिजूलखर्ची पर भी लगाम लगाना है.
नए आदेश के मुताबिक, अब सभी कार्यालयों और भवनों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रखना होगा. इसके अलावा, अधिकारियों को एसी का प्रयोग न करने या कम से कम करने की सलाह दी गई. दफ्तरों में अनावश्यक रोशनी और सजावटी लाइटिंग पर भी पूरी तरह से नियंत्रण किया जाएगा.
कर्मचारियों और अधिकारियों को कारपूल (गाड़ी साझा करना) या एम्प्लॉई बस सर्विस का उपयोग करने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही कर्मचारियों को साइकिल से कार्यालय आने-जाने के लिए प्रेरित करने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा. बिजली विभाग के कार्मिकों को निजी वाहनों के बजाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी गई है.
इसे भी पढ़ें:-डीके शिवकुमार के साथ 10 कैबिनेट मंत्री ले सकते हैं शपथ, ये तीन नेता बनेंगे डिप्टी सीएम