बंगाल के रुझानों में BJP को बहुमत, ढ़ोल नगाड़ों संग झूमें कार्यकर्ता, शाम 6:30 बजे मुख्यालय पहुंचेगें PM मोदी

Assembly Election Results 2026: आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो जाएंगे. रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को शानदार जीत मिलती दिख रही है. रुझानों में भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली हैं. आज शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय जाएंगे. पीएम मोदी न केवल जीत का जश्न मनाएंगे, बल्कि कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को संपन्न हुआ. वहीं मतदान संपन्न होने के बाद आज मतों की गणना हो रही है. एक तरफ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, तो वहीं दूसरी बीजेपी की नजर पश्चिम बंगाल की सत्ता पर है. हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इस बार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर किसका कब्जा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *