बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, 10 राउंड फायरिंग से मची दहशत

Bengal: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट  चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर बाइक पर हमलावर आए और रथ के स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. ड्राइवर की हालत गंभीर है.

शुभेन्दु अधिकारी के भाई दिव्युंदु अधिकारी ने इस घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. 41 साल के रथ की बुधवार रात नॉर्थ 24 परगना में गोली मारकर हत्या कर दी गई. रथ भारतीय वायुसेना में अधिकारी रह चुके थे. वह वायुसेना की नौकरी के बाद बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक के तौर पर काम कर रहे थे. वह पूर्व मेदिनीपुर के चांदीपुर के रहने वाले थे. 

इसे भी पढ़ें:-एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर, बावरिया गिरोह के थे सदस्य, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *