BJP Government Bengal: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने और बेटे शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, पिता शिशिर अधिकारी ने राज्य में ईमानदारी और विकास की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि हमारा बंगाल हमेशा समृद्ध बना रहे. शिशिर अधिकारी ने कहा कि ‘कृषि परिवार फले-फूलें. उचित शिक्षा व्यवस्था हो और उपयुक्त उद्योगों की स्थापना सही स्थानों पर हो ताकि लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें.’
उन्होंने राजनीति में ईमानदारी की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि राजनीति में चोरों और बेईमान लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. उनके मुताबिक बंगाल की मिट्टी बहुत पवित्र है और यहां जो गलत चीजें हुई हैं, उन्हें सुधारने की जरूरत है.शिशिर कुमार अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि राज्य के पास नदियां, समुद्र, जंगल, पहाड़ और भरपूर प्राकृतिक संसाधन हैं. इसके साथ ही यहां पढ़े-लिखे लोगों की भी कमी नहीं है.
इसे भी पढ़ें:-राज्यपाल ने रायबरेली के रेल कोच फैक्टरी का किया निरीक्षण, उत्पादन और गुणवत्ता की ली जानकारी