बंगाल में इस डेट को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण… कौन बनेगा सीएम?

Kolkata: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आ गई है. भारतीय जनता पार्टी राज्य में नई सरकार का शपथ‑ग्रहण समारोह टैगोर जयंती (रवींद्र जयंती) के दिन यानी 9 मई को आयोजित करेगी. इसे बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक बदलाव दोनों के संगम के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, बंगाल के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है.

PM मोदी ने पहले ही दे दिया था संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही अपने अंतिम चुनावी भाषण में इस तारीख की घोषणा कर दी थी. उन्होने बैरकपुर की रैली में कहा था कि, ‘4 मई को नतीजों के बाद मैं फिर बंगाल आऊंगा, भाजपा के शपथ‑ग्रहण समारोह में शामिल होने.’

बंगाल में भाजपा की जीत पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्शों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प ऐसा बंगाल बनाना है ‘जहां मन भयमुक्त हो और मस्तक ऊंचा रहे’, जो गुरुदेव टैगोर की अमर पंक्तियों की भावना को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें:-यूपी में हुई बारिश से लुढ़का पारा, आज इन जिलों में आंधी और ओले गिरने का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *