ताराताला में अचानक ढहा गोदाम, 50 से अधिक मजदूर दबे, बचाव अभियान जारी

West bangal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया. हादसे के वक्त वहां करीब 50 से 60 मजदूर काम कर रहे थे, जो पलक झपकते ही मलबे के विशाल ढेर के नीचे फंस गए. जिसमें अब तक पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है और  6-7 मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जिनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक है.

चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. लोहे के भारी-भरकम बीम को काटने के लिए गैस कटर और मलबे को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन ढांचा कमजोर हो गया था. हालांकि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. दमकलकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं.

इसे भी पढ़ें:-लखनऊ में अग्निकांड पर सीएम योगी की सख्ती, 100 से अधिक संस्थान सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *