West bangal; पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। विधायकों की बगावत और 20 सांसदों के टूटने के बाद साथ खड़े मदन मित्रा भी अब ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो गए हैं। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विश्वसनीय रहे मदन मित्रा ने तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए ऋतब्रत बनर्जी के साथ जाने का ऐलान किया। मदन मित्रा ने यह निर्णय ईडी से समन मिलने के बाद लिया है। ममता जिस वक्त कांग्रेस पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया था, उस समय मदन मित्रा उनके साथ खड़े हुए थे. हालांकि, अब उन्होंने टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.
इसे भी पढ़ें:-वराणसी में 89 किमी के बनेंगे दो एलिवेटेड कॉरिडोर, कैबिनेट से मिली मंजूरी