TMC सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका

West bangal: तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और टॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस कोयल मल्लिक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया. राज्यसभा से इस्तीफा देने के तुरंत बाद कोयल मल्लिक ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की.

कोयल मल्लिक बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उन्होंने फिल्म और टेलिविजन में अभिनय के जरिये अपनी पहचान बनाई. वह बांग्ला फिल्मों के चर्चित अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. 2003 में उन्होंने टॉलीवुड में एंट्री ली और देखते ही देखते स्टार बन गईं.

इसे भी पढ़ें:-खाने वाली दवाओं के मुकाबले इंजेक्शन से क्यों मिल जाती है जल्द राहत, क्या हैं इसके पीछे का लॉजिक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *