सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ हत्याकांड की जांच करेगी CBI, DIG रैंक के अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. 7 सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी और डीआईजी रैंक के अधिकारी टीम को लीड करेंगे. सीबीआई की टीम जांच के लिए आज ही पश्चिम बंगाल पहुंच जाएगी और पुलिस से जांच की जिम्मेदारी लेगी. बता दें कि इससे पहले, राज्य पुलिस ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी..

6 मई की देर रात सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गोली लगने के बाद उनको विवासिटी अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. इस मामले में अबतक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इन लोगों को उत्तर प्रदेश और बिहार से गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक आरोपी यूपी के बलिया और दो बिहार के रहने वाले हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *