West Bengal Election 2026: वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है. सुबह सात बजे से तमाम मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. वोट शाम छह बजे तक डाले जाएंगे. इस चरण में पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में 142 सीटों पर इस चरण में वोट डाले जा रहे हैं. ये सीटें मुख्य रूप से दक्षिण बंगाल के 7 जिलों में फैली हुई हैं. इस चरण में कुल 1,448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सबसे प्रमुख मुकाबला भवानीपुर सीट पर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं.
पीएम मोदी ने मतदाताओं से की ये अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का दूसरा चरण है. मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आह्वान करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में बाहर निकलें और हमारे लोकतंत्र को और भी अधिक जीवंत व सहभागी बनाएं. विशेष रूप से, यह अत्यंत आवश्यक है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में आगे आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.”
आज 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का दूसरा चरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का दूसरा चरण है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आह्वान करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में बाहर निकलें और हमारे लोकतंत्र को और भी अधिक जीवंत व सहभागी बनाएं। विशेष रूप से, यह अत्यंत आवश्यक है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में आगे आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।”
मुकाबले में ये कद्दावर उम्मीदवार
जिन हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें भवानीपुर भी शामिल हैं। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है। वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह भाजपा के निवर्तमान विधायक हैं।
142 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में
इन 142 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1,448 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनके लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,228 है, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या 220 है। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार हैं, जबकि हुगली जिले में सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं।
इसे भी पढ़ें:-असहाय और अनाथ व्यक्तियों को सहारा देने का करें प्रयास: दिव्य मोरारी बापू