गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक

Amit Shah Met CM Vijay: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तमिलनाडु पहुंचने पर उनकी मुलाकात सीएम सी जोसेफ विजय से हुई. अमित शाह दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्री की कांफ्रेंस के लिए तमिलनाडु पहुंचे हैं. इस कांफ्रेंस की मेजबानी तमिलनाडु के पास है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेन्नई में लैंड हुए. जब वह सीएम थलपति विजय से मिले तो काफी खुश दिखे. विजय ने केंद्रीय गृह मंत्री का फूलों से स्वागत किया.

बैठक में लंबित मुद्दों पर होगी चर्चा
  
गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दक्षिण भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक शामिल होंगे. बैठक में राज्यों के बीच लंबित विवादों, जल बंटवारे, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम से जुड़े मुद्दों के साथ राष्ट्रीय महत्व के कई विषयों पर चर्चा होगी. कर्नाटक और तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु और केरल के बीच नदी जल बंटवारे के विवाद भी बैठक में उठ सकते हैं.

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं. इसके अलावा पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप भी परिषद के सदस्य हैं. केंद्र सरकार के अनुसार, परिषद केंद्र और सदस्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के बीच मुद्दों और विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने का महत्वपूर्ण मंच है.

जल विवाद समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में क्षेत्रीय स्तर पर साझा हितों से जुड़े कई मुद्दों पर विचार किया जाएगा. इनमें आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, नदी जल बंटवारा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और नागरिक उड्डयन से जुड़े विषय शामिल हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा होगी. इनमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, दुष्कर्म के मामलों की तेजी से जांच और जल्द निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट जैसे विषय शामिल हैं. शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:-UP-बिहार समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *