Weather today: देशभर में मानसून की खतरनाक रफ्तार लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ाता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 20 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। कई नदियों के जलस्तर में खतरनाक वृद्धि हो सकती है। वहीं तेज आंधी के चलते किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कई राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
राजधानी में आज कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
नोएडा, मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लखनऊ में आज 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, पटना में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में तेज बारिश और आंधी
झारखंड के कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। रांची में दिन का तापमान करीब 29 डिग्री और रात में 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले इलाकों से बचने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड में बारिश के साथ बढ़ेगा खतरा
उत्तराखंड में भी आज कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में मौसम खराब रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण सड़क पर मलबा आने और भूस्खलन का खतरा बना रह सकता है। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मनाली में आज अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, मीरपुर, जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, अनंतनाग, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, बांदीपोरा, रामबन और शोपियां में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में बारिश के दौरान यात्रा को लेकर विशेष सावधानी जरूरी है.
इसे भी पढ़ें:-उत्तराखंड में खेल महाकुंभ 1 सितंबर से होगा शुरू, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच