पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम विजय ने तारीफों के बांधे पूल, कहा- मजबूत भारत बनाने के लिए…

Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें बर्थडे पर तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय ने उन्हें बधाई दी है। सीएम विजय के मैसेज में PM मोदी की लीडरशिप और मजबूत भारत के निर्माण के खातिर उनके प्रयासों की खुलेआम तारीफ है। इसके बाद से सियासी गलियारों में सीएम विजय के इस स्टेटमेंट की चर्चा होने लगी है और इसे केंद्र व तमिलनाडु सरकार के बीच बदलते राजनीतिक रिश्तों से जोड़कर देखा जाने लगा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा, ”मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो मजबूत भारत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से नेतृत्व कर रहे हैं.”

टीवीके प्रमुख विजय ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा,, ”मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं. आप लंबे समय तक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जिएं, यही मेरी दिल से शुभकामना है.”

इसे भी पढे़ं:-पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार समेत कई कलाकारों ने दी बधाई, फिल्मी सितारों ने की लंबी उम्र की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *