AIADMK का विजय को समर्थन देने का फैसला, पार्टी से टूटेंगे 30 विधायक

Tamilnadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके की बड़ी जीत और राज्य में नई सरकार के गठन से पहले बड़ी सियासी हलचल सामने आई है. विधानसभा चुनाव में एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. टीवीके को समर्थन देने के लिए राजनीतिक दल सियासी गुणा-गणित सेट करने में जुटे हैं. इसी क्रम में एआईएडीएमके के भीतर से बड़ी हलचल सामने आई है.

करीब 10 सीटों की जरूरत

चुनावों में नंबर तीन पर रही जयललिता की पार्टी AIADMK के दो तिहाई विधायकों ने विजय की सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है. ऐसे में अन्नाद्रमुक (AIADMK) के दो फाड़ होने का खतरा खड़ा हो गया है. जयललिता के निधन के बाद पार्टी पहले ही टूट चुकी है. अब ताजा घटनाक्रम में पार्टी महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) की मुश्किलें बढ़ा दी है. तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके को बहुमत नहीं मिला है. पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं. उस बहुमत के लिए करीब 10 सीटों की जरूरत है. 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 का है.

30 से ज्यादा MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट करेंगे

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के 47 MLA में से ज्यादातर TVK को सपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं. अप्रत्यक्ष तौर पर पूर्व सीएम और AIADMK के सीनियर लीडर एडप्पाडी को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने जल्द फैसला नहीं लिया तो 30 से ज्यादा MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट कर देंगे. इस बगावत का नेतृत्व CV षणमुगम कर रहे हैं, ऐसी खबर मिल रही है कि उनके घर पर कुछ देर में एआईएडीएमके MLA पहुंच सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने वियतनाम के प्रेसिडेंट टो लाम का किया स्वागत, दोनो देशों के बीच आज होंगी कई अहम बैठकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *