नाग पंचमी पर करें शेषनाग के साथ नाग वासुकि की पूजा, घर में आएगी सुख, समृध्दि और शांति

Religion: नाग पंचमी के पवित्र अवसर पर भगवान विष्णु के शयनासन शेषनाग और भगवान शिव के आभूषण नाग वासुकि की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिन विधि-विधान से नाग देवताओं का स्मरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग देवता की साधना करने से साधक को कालसर्प दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इस अवसर पर नाग देवता और भगवान शिव को दूध, जल, फूल, और अक्षत अर्पित करने शुभ फलों की प्राप्ती होती है। इससे साधक को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। नाग पंचमी के दिन  नागों की पूजा करना शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *