यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रियता लगातार बनी हुई है, जिसकी वजह से प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरप्रदेश के 63 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मीरजापुर और सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण पश्चिमी यूपी के ऊपर मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण की वजह से निम्न दबाव क्षेत्र बना है. जिसकी वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज भी तेज बारिश को दौर जारी रहेगी. कुछ जगहों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज आंधी की भी संभावना बनी हुई है.  

आज झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चंदौली में अनेक जगहों पर बारिश होगी जबकि मीरजापुर और सोनभद्र में भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत में भी सुबह से बादल छाए हैं. हालांकि आज यहां कोई बारिश होने का अनुमान नहीं है. कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. 

जबकि शामली, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, ललितपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, महाराजगंज और कुशीनगर में आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, सँभल, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, आजगमढ़ और जौनपुर में आज एक या दो जगहों पर हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होगी. 

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई उछाल, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *